HomeKABIRtan ram ka mandir sadhu bhai तन राम का मंदिर साधु भाई

tan ram ka mandir sadhu bhai तन राम का मंदिर साधु भाई

-

tan ram ka mandir sadhu bhai Lyrics

 तन राम का मंदिर साधु भाई

 

हां तन राम का मंदिर साधु भाई काया राम का मंदिर

 अरे इणा मंदिर की शोभा प्यारी शोभा अजब है सुंदर साधु भाई

तन राम का मंदिर…

 

हां पाॅंच तीन मिल बना ये मंदिर कारीगर घड़ा घड़न्दर 

हरे नौ दर खुल्लै ने दसमा बंद कर

 कुदरत कला कलंदर साधु भाई तन राम का मंदिर

काया राम का मंदिर साधु भाई हां तन राम का मंदिर

 

हां इणा मंदिर में उन मुख कुवला वहां है सात समंदर 

हरे जो संत अमृत पिये कुवे से

वाके भाग बुलंदर साधु भाई तन राम का मंदिर

काया राम का मंदिर साधु भाई हां तन राम का मंदिर

 

हरे अनहद घंटा बाजे मंदिर में चढ़ी देखो सुने अंबर 

हरे अखंड रोशनी होवे दिन राती

 जैसे रोशनी चंदर साधु भाई तन राम का मंदिर

काया राम का मंदिर साधु भाई हां तन राम का मंदिर

 

 अरे बैठे हैं ठाकुर मंदिर में ध्यान धरो अपणे अंदर

हरे कहे कबीर करो नेम से पूजा

तो जब दरसेगा घट अंदर  साधु भाई तन राम का मंदिर

काया राम का मंदिर साधु भाई हां तन राम का मंदिर

*******************

tan ram ka mandir sadhu bhai Bhajan

 

Tan Ram Ka Mandir Download

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here