Homeमाता भजनमात अंग चोला साजे - Maat Ang Chola Saje Lyrics

मात अंग चोला साजे – Maat Ang Chola Saje Lyrics

-

Maat Ang Chola Saje Lyrics In Hindi

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे

हे मा मात की महिमा देखो, ज्यौत दिन रैना जागे

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे ।।

 

तू ओढे़ लाल चुनरिया, गहनो से करे श्रृंगार

शेरो पर करे सवारी, तू शक्ति का अवतार

तेरे तेज भरे दो नैना, तेरे अधरों पर मुस्कान

हे मा तेरे द्वारे शीश झुकाये, क्या निर्धन क्या बलवान

तेरे ही नाम का माता, जगत में डंका बाजे

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे

हे मा मात की महिमा देखो, ज्यौत दिन रैना जागे ।।

मात अंग चोला साजे…

 

ऊँचा है मंदिर तेरा, ऊँचा तेरा अस्थान

दानी क्या कोई दूजा, माँ होगा तेरे सामान

जो आए श्रद्धा लेके, वो ले जाए वरदान

हे माता तू भगतो के, सुख दुःख का रखे ज्ञान

तेरे चरणो में आके, भाग्य कैसे ना जागे

मात अंग चोला साजे, हर रंग चोला साजे

हे मा मात की महिमा देखो, ज्यौत दिन रैना जागे ।।

मात अंग चोला साजे…

*******************************************************

Mat Ang Chola Saje Bhajan

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here